पटना।। विश्व कप की ‘रन मशीन’ रोहित शर्मा की अगुआई में भारतीय शीर्षक्रम शानदार प्रदर्शन कर रहा है। दूसरी ओर ट्रेंट बोल्ट के नेतृत्व में न्यूजीलैंड के तेज आक्रमण की धार भी कम नहीं है।
इस टूर्नामेंट में ‘प्लान बी’ के अभाव में भी विराट कोहली की टीम अपनी कमियों को ढांकने में कामयाब रही है लेकिन अब आखिरी दो तिलिस्म पर कोई भी कोताही बरतना भारी पड़ सकता है। भारत के लिए रोहित (647), राहुल (360) और विराट कोहली (442) मिलकर 1347 रन बना चुके हैं। वहीं न्यूजीलैंड के लिए फर्ग्युसन (17 विकेट), बोल्ट (15) और मैट हेनरी (10) मिलकर 42 विकेट ले चुके हैं। जिम्मी नीशाम ने 11 और कोलिन डे ग्रैंडहोम ने पांच विकेट लिए हैं।
इस विश्व कप में दोनों के बीच लीग मैच बारिश के कारण नहीं हो सका था लेकिन ओवल में हुए ट्रेंट बोल्ट की घातक गेंदबाजी के आगे भारत को हार का सामना करना पड़ा था। दोनों टीमों के बीच विश्व कप में पिछली टक्कर 2003 में हुई थी जिसमें भारत जीतने में सफल रहा था।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…