Loading Now
×

18वीं रणधीर वर्मा इंटर स्कूल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट अब 1 अगस्त से

पटना, 24 जुलाई। लगातार हो रही बारिश और मैदान के गीला होने के कारण 18वें रणधीर वर्मा इंटर स्कूल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट की तिथि बदल दी गई है। अब यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 1 अगस्त से श्रीकृष्णा क्रिकेट मैदान, खेमनीचक में आयोजित होगी। पहले इसका आयोजन 25 जुलाई से प्रस्तावित था।

पूर्व आईपीएस रणधीर वर्मा फाउंडेशन के संस्थापक-सह-सचिव एवं भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू ने बताया कि मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए आयोजन समिति ने सर्वसम्मति से टूर्नामेंट को स्थगित कर नई तिथि निर्धारित की है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और उच्चस्तरीय प्रतियोगिता उपलब्ध कराने की पूरी तैयारी कर ली गई है। आयोजन की जिम्मेदारी सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन को सौंपी गई है।

IMG-20260501-WA0009 18वीं रणधीर वर्मा इंटर स्कूल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट अब 1 अगस्त से

टूर्नामेंट के सभी मुकाबले 21-21 ओवर के नॉकआउट प्रारूप में खेले जाएंगे। नॉकआउट फॉर्मेट होने के कारण हर मैच निर्णायक होगा और टीमों को शुरुआत से ही अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। इससे दर्शकों को रोमांचक और कांटे की टक्कर वाले मुकाबले देखने को मिलेंगे।

खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए आकर्षक व्यक्तिगत और टीम पुरस्कार भी रखे गए हैं। प्रत्येक मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना जाएगा। वहीं पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर और मैन ऑफ द सीरीज के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

टूर्नामेंट से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक टीमों और प्रतिभागियों को सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन के संतोष तिवारी से 9386962380 पर संपर्क करने की सलाह दी गई है।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
4 × 2 = ?