Loading Now
×

बालिका वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त धान्वी कर्मकार हुई पराजीत 

पटना : अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्वावधान में सीतामढ़ी जिला शतरंज संघ द्वारा आयोजित की जा रही ‘बिहार राज्य अंडर-17 ओपन एवं बालिका फिडे रेटिंग शतरंज चैंपियनशिप – 2026’ का आज औपचारिक शुभारंभ हो गया है।

​इस पांच दिवसीय राज्य शतरंज प्रतियोगिता को दो श्रेणियों (ओपन वर्ग एवं बालिका वर्ग) में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें पूरे बिहार के विभिन्न जिलों से कई रेटिंग प्राप्त व प्रतिभावान युवा खिलाड़ी खिताब हासिल करने और राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का प्रतिनिधित्व करने के उद्देश्य से भाग ले रहे हैं।

प्रतियोगिता के ओपन वर्ग में पैंतीस जबकि बालिका वर्ग में 14 रेटेड खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। आज सुबह प्रतियोगिता का उद्घाटन सीतामढ़ी की प्रबुद्ध समाज सेविका श्रीमती राखी सिंह एवं सीतामढ़ी जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष श्री अनिकेत सुमन ने किया। इस अवसर पर अखिल बिहार शतरंज संघ के संयुक्त सचिव नंदकिशोर एवं शशिनंद कुमार, मुख्य निर्णायक मनीष कुमार, अंतर्राष्ट्रीय आर्बिटर आलोक प्रियदर्शी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। आयोजन सचिव विजय कुमार ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया ।

IMG-20260501-WA0009 बालिका वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त धान्वी कर्मकार हुई पराजीत 

​आज प्रतियोगिता के प्रथम चक्र की समाप्ति के उपरांत जयेश, प्रेम, प्रणीत, अर्पिता, नव्या , शालिनी समेत वरीय खिलाड़ियों ने अपने अपने मुकाबले जीत लिए। ज्ञात हो कि नौ चक्रों में आयोजित हो रही इन दोनों प्रतियोगिताओं में रेटेड खिलाड़ियों की बहुलता ने मुकाबला कांटे का बना दिया है। आज बालिकाओं के वर्ग में शीर्ष बोर्ड पर खेले गए मुकाबले में किशनगंज की धान्वी कर्मकार को मुजफ्फरपुर की दिशा कुमारी ने काले मोहरों से पराजीत कर बढ़त ले ली।

सौ से अधिक अंकों के अंतर पर दिशा ने ये बाजी जीत प्रतियोगिता को सशक्त बना दिया है।

​इस प्रतियोगिता में पटना, दरभंगा, किशनगंज, मुजफ्फरपुर, खगड़िया, भागलपुर, छपरा, कटिहार, सीतामढ़ी, मधुबनी, सहरसा, गया, जमुई, सुपौल, बेगूसराय, गोपालगंज एवं पश्चिम चंपारण सहित राज्य के कई प्रमुख जिलों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इस पर खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर आगामी राष्ट्रीय अंडर-17 शतरंज चैंपियनशिप के लिए बिहार राज्य की टीम का चयन किया जाएगा।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
8 + 9 = ?