Loading Now
×

आट्या-पाट्या एसोसिएशन ऑफ बिहार की वार्षिक आम सभा (AGM) एवं चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न

पटना, 26 जुलाई 2026 : आट्या-पाट्या एसोसिएशन ऑफ बिहार की वार्षिक आम सभा एवं वर्ष 2026–2030 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन राजा उत्सव कम्युनिटी हॉल, पटना में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। बैठक में बिहार के विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा संगठन के विकास एवं खेल के विस्तार पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। इसमें श्री मुकेश शाह को अध्यक्ष श्री तरुण कुमार आज़ाद को सचिव तथा ईर. सत्येन्द्र कुमार सिन्हा को कोषाध्यक्ष चुना गया।

संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रतिनिधित्वपूर्ण बनाने के उद्देश्य से बिहार के विभिन्न जिला आट्या-पाट्या संघों के प्रतिनिधियों को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में स्थान दिया गया, जिससे पूरे राज्य में खेल के विकास को नई दिशा मिल सके।

IMG-20260501-WA0009 आट्या-पाट्या एसोसिएशन ऑफ बिहार की वार्षिक आम सभा (AGM) एवं चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न

बैठक में खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए महिला खिलाड़ी प्रतिनिधि के रूप में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अंशु कुमारी को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने राज्य में अत्या-पाट्या खेल के व्यापक प्रचार-प्रसार, खिलाड़ियों के प्रशिक्षण, जिला इकाइयों को सशक्त बनाने तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिहार की भागीदारी को और मजबूत करने का संकल्प व्यक्त किया।

बैठक का समापन सभी सदस्यों द्वारा संगठन की एकता, पारदर्शिता एवं खेल के समग्र विकास के लिए मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता के साथ हुआ।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
3 + 7 = ?