पटना जिला बॉल बैडमिंटन संघ के कार्यालय का उदघाटन
- बॉल बैडमिंटन खिलाड़ियों को आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता-प्रो.नवल यादव
- पटना जिला बॉल बैडमिंटन संघ के कार्यालय का उदघाटन
पटना : बॉल बैडमिंटन खिलाड़ियों को आवश्यक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना राज्य बॉल बैडमिंटन संघ की प्राथमिकता है ताकि खेल व खिलाड़ियों को किसी तरह की कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़े। स्थानीय 6डी चटर्जी लेन,साधनापुरी,गर्दनीबाग पटना में स्थित फस्ट स्टेप लर्निंग स्कूल में पटना जिला बॉल बैडमिंटन संघ के कार्यालय का उदघाटन के अवसर पर बिहार विधान परिषद सदस्य-सह-बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष प्रो.नवल किशोर यादव ने खिलाड़ियों व खेलप्रेमियों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य के बॉल बैडमिंटन खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनायी है।
राज्य के पुरूष व महिला बॉल बैडमिंटन खिलाड़ियों ने पटना में आयोजित साउथ एशियन अंतरराष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप, इंडोनेशिया,मलेशिया,थाईलैंड,श्रीलंका नेपाल व भूटान आदि देशों में आयोजित द्विपक्षीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में भारतीय बॉल बैडमिंटन टीम को स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। पटना में पटना जिला बॉल बैडमिंटन संघ के कार्यालय खुलने से खेल आयोजनों व खिलाड़ियों को पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित करने में सहूलियत होगी।

उन्होंने यह भी कहा कि अगस्त के पहले सप्ताह में बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के वार्षिक आमसभा की बैठक आयोजित की जायेगी जिसमें वर्ष 2026-27 के कार्यक्रम की घोषणा जायेगी। पटना जिला बॉल बैडमिंटन संघ के कार्यालय के उदघाटन सरस्वती वंदना,दीप प्रज्वलित,नारियल फोड़कर व फीता काटकर किया गया। अतिथियों का स्वागत पटना जिला बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव श्रीमोद पाठक व कोषाध्यक्ष लीना प्रिया तिवारी ने एवं धन्यवाद ज्ञापन बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने किया।
उदघाटन समारोह के अवसर पर बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के निदेशक पवन केजरीवाल,संयुक्त सचिव मिताली मित्रा,संयोजक डॉ.अरुण दयाल,पटना जिलाध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह,अलाउद्दीन अंसारी, प्रेम बल्लभ सहाय,धनेश्वरी कन्या विद्यालय दानापुर के प्राचार्य परमानंद मंडल,शारीरिक शिक्षक शिव नारायण पाल,संजीव पोद्दार,संतोष श्रीवास्तव,महामाया यादव,सीनियर राष्ट्रीय खिलाड़ी बादल कुमार,प्रशिक्षक अभिजीत राज,रवि कुमार, प्राचार्या आरती रंजन,मुख्य प्रशिक्षक स्केटिंग उत्तम कुमार, राजेश्वरी पाठक,अपराजिता राज,अश्विनी मिश्रा,यशवंत कुमार, राष्ट्रीय खिलाड़ी रोहित कुमार,रंजन कुमार,राज शेखर गुप्ता सहित अनेक खिलाड़ी व पदाधिकारी उपस्थित थे। मंच संचालन संयुक्त सचिव अरशद ईमाम ने किया।
Share this content:



Post Comment