Loading Now
×

18वीं रणधीर वर्मा इंटर स्कूल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट 25 जुलाई से

पटना। क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बार फिर रोमांचक मुकाबलों का दौर शुरू होने जा रहा है। पूर्व आईपीएस रणधीर वर्मा फाउंडेशन की ओर से 18वीं रणधीर वर्मा इंटर स्कूल अंडर—13 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन आगामी 25 जुलाई से श्रीकृष्णा क्रिकेट मैदान, खेमनीचक में किया जाएगा। इसकी जानकारी फाउंडेशन के संस्थापक और भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू ने दी।

कहा कि रणधीर वर्मा इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट पिछले कई वर्षों से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने का मंच प्रदान करती रही है। इस बार भी आयोजन समिति बेहतर सुविधाओं और उच्च स्तरीय प्रतियोगिता के लिए पूरी तैयारी कर रही है। इसकी जिम्मेदारी सरदार पटेल स्पोटर्स फाउंडेशन को दी गई है। कहा कि लीग का उद्देश्य न केवल खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक माहौल देना है, बल्कि उन्हें आगे बढ़ने और बड़े स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर भी उपलब्ध कराना है।

IMG-20260501-WA0009 18वीं रणधीर वर्मा इंटर स्कूल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट 25 जुलाई से

उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट के सभी मुकाबले 21-21 ओवर के नॉकआउट प्रारूप में खेले जाएंगे। नॉकआउट फॉर्मेट होने के कारण हर मैच बेहद महत्वपूर्ण होगा और टीमों को शुरुआत से ही अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। ऐसे प्रारूप में दर्शकों को भी रोमांचक और कांटे की टक्कर वाले मुकाबले देखने को मिलेंगे।

आयोजकों के अनुसार खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए विभिन्न व्यक्तिगत और टीम पुरस्कारों की भी व्यवस्था की गई है। प्रत्येक मुकाबले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं पूरे टूर्नामेंट में शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने वाले खिलाड़ियों को बेस्ट बैट्समैन और बेस्ट बॉलर के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को प्रतिष्ठित मैन ऑफ द सीरीज का खिताब भी प्रदान किया जाएगा।

इसके अलावा विजेता और उपविजेता टीमों के लिए भी आकर्षक पुरस्कार और नकद इनाम निर्धारित किए गए हैं। सतीश राजू ने आगे कहा कि टूर्नामेंट के संदर्भ में विशेष जानकारी के लिए सरदार पटेल स्पोटर्स फाउंडेशन के संतोष तिवारी से 9386962380 पर संपर्क कर सकते हैं।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Previous post

श्रेष्ठ सुमन की घातक गेंदबाजी से सीएबी गोल्ड कप अंडर-13 स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में

Next post

बिहार कैम्ब्रीज क्रिकेट एकेडमी व शंख एकादश गोल्ड कप अंडर-13 स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में

Post Comment

🔒 Security Check
3 + 6 = ?