बिहार कैम्ब्रीज क्रिकेट एकेडमी व शंख एकादश गोल्ड कप अंडर-13 स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में
पटना। सरदार पटेल स्पोटर्स फाउंडेशन के तत्वावधान में श्रीकृष्णा क्रिकेट मैदान, खेमनीचक में आयोजित प्लानेट इंटीरियर एंड कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड प्रायोजित 8वें बाबू वीर कुंवर सिंह गोल्ड कप अंडर-13 स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल मुकाबलों में बिहार कैम्ब्रीज क्रिकेट एकेडमी और शंख एकादश ने शानदार जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बना ली।
पहले क्वार्टरफाइनल में बिहार कैम्ब्रीज क्रिकेट एकेडमी ने एसपीएस सीसीसी को 90 रन से करारी शिकस्त दी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कैम्ब्रीज ने 21 ओवर में छह विकेट पर 142 रन बनाए। टीम की ओर से आदर्श कुमार ने नाबाद 58 रन और रोहित राज ने 45 रन की उपयोगी पारी खेली। अतिरिक्त के रूप में टीम को 22 रन मिले। एसपीएस सीसीसी की ओर से अमप, रौनक चंद्रवंशी, प्रिंस राज, मणि कुमार और अयान सिन्हा ने एक-एक विकेट लिया।

143 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसपीएस सीसीसी की पूरी टीम महज 52 रन पर सिमट गई। जय पटेल (7) और सम्राट कुमार (5) को छोड़ कोई बल्लेबाज टिक नहीं सका। बिहार कैम्ब्रीज की ओर से गौरव अजय कुमार ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3.5 ओवर में सिर्फ 4 रन देकर 5 विकेट झटके और विपक्षी बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। शिवम कुमार यादव ने दो, जबकि आर्यन राज और सत्यम ने एक-एक विकेट हासिल किया। गौरव अजय कुमार के हरफनमौला प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
संक्षिप्त स्कोर
बिहार कैम्ब्रीज क्रिकेट एकेडमी: 142/6 (21 ओवर), रोहित राज 45, आदर्श कुमार नाबाद 58, अतिरिक्त 22, अमप 1/16, रौनक चंद्रवंशी 1/17, प्रिंस राज 1/26, मणि कुमार 1/19, अयान सिन्हा 1/17.
एसपीएस सीसीसी: 52 ऑलआउट (15 ओवर), जय पटेल 7, सम्राट कुमार 5, अतिरिक्त 22, गौश्रव अजय कुमार 5/4, आर्यन राज 1/4, सत्यम 1/6, शिवम कुमार यादव 2/2.
अनुराग की घातक गेंदबाजी, शंख एकादश 7 विकेट से जीता
दिन के दूसरे क्वार्टरफाइनल में शंख एकादश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए थंडर स्ट्राइकर्स को 7 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी थंडर स्ट्राइकर्स की टीम शंख एकादश के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 16.1 ओवर में 78 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से हिमांशु ने सर्वाधिक 14 रन बनाए, जबकि अतिरिक्त के रूप में 26 रन मिले। शंख एकादश की ओर से अनुराग ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके। रेयांश केशरी और विजय ने दो-दो, जबकि अमृत राज और हरिओम ने एक-एक विकेट हासिल किया।
79 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए शंख एकादश ने संयमित बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और 14.3 ओवर में 3 विकेट पर 84 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। भविष्य कुमार ने नाबाद 27 रन की मैच जिताऊ पारी खेली, जबकि शिबू भूषण ने 18 और अभिनव ने 11 रन का योगदान दिया। अंत में प्रत्युष राज 12 रन बनाकर नाबाद लौटे। थंडर स्ट्राइकर्स की ओर से मीहिर, कार्तिक चौधरी और हिमांशु कुमार को एक-एक विकेट मिला। बेहतरीन गेंदबाजी के लिए अनुराग को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
संक्षिप्त स्कोर
थंडर स्ट्राइकर्स: 78/10 (16.1 ओवर), हिमांशु 14, अतिरिक्त 26, अनुराग 3/8, रेयांश केशरी 2/13, विजय 2/8, अमृत राज 1/4, हरिओम 1/3.
शंख एकादश: 84/3 (14.3 ओवर), अभिनव 11, भविष्य कुमार नाबाद 27, शिबू भूषण 18, प्रत्युष राज नाबाद 12, अतिरिक्त 16, मीहिर 1/20, कार्तिक चौधरी 1/4, हिमांशु कुमार 1/31.
Share this content:



Post Comment