बिहार राज्य अंडर 25 शतरंज प्रतियोगिता 29 जून से बक्सर में.
Khelbihar.com
पटना।। बिहार राज्य अंडर 25 शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 29 जून से बक्सर में आयोजित में किया जायेगा ।।इस प्रतियोगिता का आयोजन बक्सर जिला शतरंज संघ के द्वारा किया जायेगा जिसमें बिहार के सभी जिलों की युवा (25 वर्ष तक ) खिलाडी भाग ले सकते हैं।।
प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाडी बक्सर जिला शतरंज संघ अथवा अखिल बिहार शतरंज संघ के पदाधिकारियों से सम्पर्क कर सकते हैं इस सम्बन्ध में विशेष जानकारी अखिल बिहार शतरंज संघ के वेबसाइट पर उपलब्ध है
इस प्रतियोगिता के आधार पर चयनित 4 खिलाडी आगामी 1 अगस्त से जम्मू में आयोजित हो रही राष्ट्रीय अंडर-25 शतरंज प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे ।।



Post Comment