Loading Now
×

विराट कोहली के मोम के पुतले का लॉर्ड्स में हुआ अनावरण

Khelbihar.com

लंदन। भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली के मोम के पुतले (वैक्स स्टेच्यू) का बुधवार को ऐतिहासिक लॉर्ड्स के मैदान पर अनावरण किया गया। क्रिकेट विश्व कप के मद्देनजर विराट का यह स्टैच्यू मैडम तुसाद म्यूजियम में 15 जुलाई तक प्रदर्शित किया जाएगा।

लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम के महाप्रबंधक स्टीव डेविस ने कहा, अगले कुछ सप्ताह तक पूरा देश क्रिकेट की गिरफ्त में रहेगा और लॉर्ड्स की मदद से विराट के मोम के नए पुतले के अनावरण का इससे अच्छा मौका नहीं हो सकता था। हम उम्मीद करते है कि क्रिकेट फैंस अपने हीरोज को न केवल पिच पर खेलते हुए देखेंगे बल्कि हमारे म्यूजियम में उनके साथ क्रीज भी संभालेंगे।

विराट का यह स्टैच्यू भारतीय क्रिकेट टीम की आधिकारिक किट में हैं। दस्ताने और जूते विराट ने खुद प्रदान किए थे। गुरुवार से इस म्यूजियम में उसेन बोल्ट, मो फराह और सचिन तेंडुलकर जैसे महान खिलाड़ियों के साथ विराट का पुतला भी नजर आएगा।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment