Loading Now
×

बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी : रोमांचक मुकाबले में लखीसराय ने मुंगेर को 11 रनों से हराया।

पटना 27 अप्रैल 2026: बिहार क्रिकेट संघ के घरेलू सत्र 2025-26 के अंतर्गत खेले जा रहे बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी के लीग मुकाबले में लखीसराय ने मुंगेर को 11 रन से पराजित किया। यह मुकाबला यशवंत स्पोर्ट्स ग्राउंड, विक्रम (पटना) में खेला गया।

टॉस जीतकर मुंगेर ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखीसराय की टीम ने 19.3 ओवर में 143 रन बनाए। टीम की ओर से आयुष रंजन ने 59 रनों की प्रभावी पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। रवि सिंह ने 22 रन तथा अजित कुमार ने 13 रनों का योगदान दिया।

मुंगेर की ओर से गेंदबाजी में विशाल सत्येंद्र सिंह ने 4 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट हासिल किए, जबकि गोविन्द, नेहाल और अमित चौधरी ने 2-2 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंगेर की टीम 20 ओवर में 132 रन पर सिमट गई। टीम के लिए सौरव कुमार ने 43 रनों की पारी खेली, जबकि नेहाल कुमार ने 24 रन और विशाल सिंह ने 19 रनों का योगदान दिया।

लखीसराय की ओर से गेंदबाजी में भरत चित्तोडिया ने 4 ओवर में 28 रन देकर 4 विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा प्रणय कुमार, दीपक महतो और रवि सिंह ने 1-1 विकेट लिया। इस प्रकार लखीसराय ने प्रभावी प्रदर्शन करते हुए 11 रन से मुकाबला अपने नाम किया।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment