Loading Now
×

बिहार प्राइड कप के तीसरे चरण के ट्रायल मोतिहारी में 458 खिलाड़ियों ने लिया भाग,

पटना/मोतिहारी: पद्मभूषण रामविलास पासवान मेमोरियल बिहार प्राइड कप के तहत आयोजित तीसरे चरण के चयन ट्रायल में 458 पुरुष प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह ट्रायल जेके स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी में सुव्यवस्थित एवं ऊर्जावान माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री सुनील पासवान (प्रदेश अध्यक्ष, खेल-कूद प्रकोष्ठ, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी) ने बताया कि इस ट्रायल में बिहार के विभिन्न जिलों—सिवान, गोपालगंज, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, सारण, मुज़फ्फरपुर एवं वैशाली—से आए खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

उन्होंने जानकारी दी कि बिहार प्राइड कप के चयन ट्रायल राज्य के चार प्रमुख स्थानों पर चरणबद्ध तरीके से आयोजित किए जा रहे हैं। तीसरा चरण मोतिहारी में सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है, जबकि चौथा एवं अंतिम चरण लखीसराय में आयोजित किया जाएगा।

सभी चरणों के पूर्ण होने के बाद चयनित खिलाड़ियों के आधार पर कुल 12 टीमों का गठन किया जाएगा, जिनमें 6 टीमें बालक वर्ग (पुरुष) एवं 6 टीमें महिला वर्ग की होंगी।
आयोजन समिति ने प्रतिभागियों के उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना की सराहना करते हुए आगामी चरणों के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही विश्वास जताया कि यह प्रतियोगिता बिहार के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और आगे बढ़ने का सशक्त मंच प्रदान करेगी।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment