बृजनंदन शरण स्मृति करुणा टी20 लीग 2026 के फाइनल में करुणा पैंथर्स को हराया
पटना। बृजनंदन शरण स्मृति करुणा टी20 लीग 2026 का फाइनल मुकाबला करुणा हीरोज बनाम करुणा पैंथर्स के बीच खेला गया. जिसमें बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए करुणा हीरोज ने 22 रन से मैच जीतकर ट्रॉफी अपने नाम किया.
रविवार को पटना के 22 यार्ड क्रिकेट एकेडमी एंड फिजिकल एकेडमी के मैदान पर खेले गए मुकाबले में हीरोज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी. हीरोज ने टॉस जीतकर कप्तान सुभम के 37, रोहित राज के 36 और प्रतिक शर्मा के 24 रन की मदद से निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 136 रन बनाए. पैंथर्स के संतन ने 9 रन खर्च कर 2 विकेट , जबकि कुमार आयुष प्रजापति, आरर्व कुमार चंद्रा व अभिषेक यादव ने 1—1 विकेट लिए.

जवाब में खेलने उतरी पैंथर्स की टीम के बल्लेबाज कमाल नहीं कर सके. टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 114 रन ही बना सकी. पैंथर्स के लिए कुमार आयुष प्रजापति ने 36 और कप्तान आराव चंद्रा ने 19 रन बनाए. प्रतीक शर्मा ने 11 रन खर्च कर दो विकेट लिए. मैच समाप्ति उपरांत आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि करुणा शरण, अनिमेष शरण, सचिन शरण, मोना शरण और अनिमा शरण ने खिलाड़ियों को सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया. फाइनल के प्लेयर आफ द मैच सुधीर कुमार सिंह रहे, जबकि बेस्ट बैटर मोना शरण, मैन आफ द सीरीज अनिमेष शरण, बेस्ट बॉलर अनिमेष शरण रहे.

संक्षिप्त स्कोर
करुणा होरोज : 20 ओवर में 136/7, अभिषेक 12, शुभम कुमार 37, रोहित राज 36, प्रतिक शर्मा 24, अतिरिक्त 17, कुमार आयुष 1/23, आरव कुमार चंद्रा 1/13, अभिषेक कुमार यादव 1/18, संतन 2/9.
करुणा पैंथर्स: 20 ओवर में 114/8, आरव कुमार चंद्रा 19, कुमार आयुष प्रजापति 36, अतिरिक्त 34, शुभम कुमार 1/25, प्रतीक शर्मा 2/11, पुष्कर पांड्या 1/18.
Share News:



Post Comment