Loading Now
×

श्यामल सिन्हा U16 वनडे ट्रॉफी : गोपालगंज ने सारण को 3 विकेट से पराजित किया।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित श्यामल सिन्हा U16 वन डे ट्रॉफी टूर्नामेंट के तहत आज खेले गए मुकाबलों में सारण बनाम गोपालगंज (VDCA क्रिकेट ग्राउंड बिदुपुर, पटना) मैच में गोपालगंज ने तीन विकेट से जीत दर्ज की।

सारण ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 41 ओवर में 10 विकेट पर 207 रन बनाया। बल्लेबाजी में शशांक कुमार ने 42 रन, पीयूष तिवारी ने 57 रन और आयुष सिंह ने 30 रन बनाया। गोपालगंज की गेंदबाजी में कप्तान गुलाम मुस्तफा 10 ओवर में 1 मेडन रखते हुए 33 रन देकर 4 विकेट चटकाया तथा अनुज और मनजीत कुमार ने तीन-तीन विकेट चटकाए।

गोपालगंज ने 31.3 ओवर में 7 विकेट पर 210 रन बनाया। बल्लेबाजी में सूरज कुमार ने 72 रन और अजीत कुमार ने 54 रन की पारी खेली तथा आलोक ने नाबाद 19 रन बनाया।सारण की गेंदबाजी में शशांक कुमार को दो विकेट तथा विवेक, आयुष, अनूप और पीयूष को एक-एक विकेट मिला।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment