Loading Now
×

श्यामल सिन्हा U16 वनडे ट्रॉफी : अमरजीत और गौरव के शानदार अर्धशतक से बांका ने भागलपुर को हराया।

भागलपुर : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित श्यामल सिन्हा U16 वन डे ट्रॉफी टूर्नामेंट के तहत आज खेले गए मुकाबलों में भागलपुर और बांका (सैनडिस कंपाउंड भागलपुर ) मैच में बांका ने तीन विकेट से जीत दर्ज की।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भागलपुर ने 47.2 ओवर में 10 विकेट पर 186 रन बनाया। बल्लेबाजी में मोहम्मद इनाम शोएब 28 रन प्रतीक गुप्ता 52 रन और स्वप्निल झा ने 23 रन बनाया। बांका की गेंदबाजी में गौरव कुमार ने 3 विकेट चटकाए तथा स्वप्निल और अमरजीत को 2-2 विकेट मिला एवं आशीष यादव को एक विकेट।

बांका ने 46.4 ओवर में सात विकेट पर 190 रन बनाकर मैच को जीत लिया। बल्लेबाजी में अमरजीत राज 59 रन, कप्तान गौरव कुमार 55 रन तथा जितेंद्र पासवान ने 19 रन बनाया। भागलपुर की गेंदबाजी में आरव राज ने 3 विकेट चटकाए तथा ओम केशव को दो विकेट मिला।

 

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment