Loading Now
×

बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी :रोहतास ने औरंगाबाद को 7 विकेट से हराया।

पटना, 27 अप्रैल 2026: बिहार क्रिकेट संघ के घरेलू सत्र 2025-26 के अंतर्गत खेले जा रहे बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी के एक अन्य लीग मुकाबले में रोहतास ने औरंगाबाद को 7 विकेट से हराकर महत्वपूर्ण जीत दर्ज की। यह मुकाबला मोइन-उल-हक स्टेडियम, पटना में खेला गया।

टॉस जीतकर औरंगाबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 175 रन बनाए। टीम के लिए हर्ष गिरी ने 66 गेंद में 102 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें 10 चौके 6 छक्के शामिल रहे जबकि प्रिंस वर्मा ने नाबाद 36 गेंद में 55 रन बनाए जिसमें 7 चौके 1 छक्का शामिल रहा।रोहतास की ओर से गेंदबाजी में सागर तिवारी और सिद्धार्थ कुमार भारद्वाज ने 1-1 विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी रोहतास की टीम ने 18 ओवर में 176 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम के लिए तरुण कुमार सिंह ने 39 गेंद में 79 रनों की तेज पारी खेली, जिसमें 9 चौके 4 छक्के शामिल रहे, जबकि राहुल कुमार ने 47 गेंद में 71 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया जिसमें 8 चौका 2 छक्का शामिल रहा।

औरंगाबाद की ओर से गेंदबाजी में विवेक कुमार सिंह ने 2 विकेट लिए, जबकि प्रिंस चौहान को 1 विकेट मिला।इस प्रकार रोहतास ने संतुलित और प्रभावी प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट से जीत दर्ज की।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment