Loading Now
×

गोपालगंज लीग:-जिला क्रिकेट लीग के फ़ाइनल के जीसीए पहुँचा।

Khelbihar.com

मांझागढ़ । एक संवाददाता प्रखण्ड के माधव हाई स्कूल के खेल मैदान में जिला क्रिकेट लीग के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में जीसीए की टीम ने मीरगंज को 81 रनों से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया । इससे पहले निर्धारित 45 ओवरों के मैच में रविवार की सुबह जीसीए की टीम ने पहले टॉस जीतकर 40 ओवर में सभी विकेट खोकर 259 रनों के स्कोर खड़ा किया ।

जीसीए की ओर से उत्कर्ष ने 102 गेंदों में 69 रनों के स्कोर खड़ा किया । वहीं नीरज ने 38 गेंदों में 5 छक्का व तीन चौके की मदद से धुआंधार 52 रन बनाए । विकास ने 2 छक्का व 6 चौका की मदद से 39 गेंदों में 47 रन बनाए । मीरगंज की ओर से अनिल ने सर्वाधिक 9 ओवर में 47 रन देकर तीन सफलता प्राप्त किये । 260 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मीरगंज की टीम 35 ओवर में ही 188 रनों पर ऑल आउट हो गई ।

इस तरह से उसे 81 रनों से हार का सामना करना पड़ा । मीरगंज की ओर से विराट सिंह ने 47 गेंदों में 3 छक्का व 6 चौका की मदद से 53 रन बनाये । वहीं सतीश ने 34 रन बनाए । गेंदबाजी में राहुल गिरी 4 विकेट गोलू को 2 विकेट मिला।

सोमवार को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा । मौके पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के चन्द्रवंश गिरी उर्फ टुन्ना गिरी , कुमार वंश गिरी , अरुण कुमार , राजीव रंजन गोलू व अंपायरिंग स्टेट पैनल के राजेश कुमार यादव , मोतिऊर रहमान , अनंजय पाठक ने किया ।

Post Comment