Loading Now
×

नेशनल स्कुल चेस चैम्पियनशिप में बिहार के खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

khelbihar.com

Patna: महाराष्ट्र के औरंगाबाद में आज संपन्न हुए नेशनल स्कुल चेस चैम्पियनशिप में बिहार के खिलाड़ियों का उत्कृष्ट और उल्लेखनीय प्रदर्शन रहा। छह से सोलह तक , कुल छह आयु वर्गो मे आयोजित इस प्रतियोगिता के अंडर -08 बालक वर्ग में पटना , बिहार के रेयान मोहम्मद का बेहरीन प्रदर्शन रहा।

सातवें चक्र तक शीर्ष पर चल रहे रेयान को आखिर  के मुकाबले हारने की वजह से  नौवें स्थान पर रहें। वहीँ छह चक्रों में छह अंको   के साथ शीर्ष पर चल रहे रेयान को सातवें और आठवें चक्र में लगातार मिली  मात के कारण नौवें स्थान पर संतोष करना पड़ा। वहीँ  अंडर -08 बालिका वर्ग में अभिश्री दीपू को 11वा और  अंडर -16  बालिका वर्ग में पलक सिन्हा को 13वा स्थान प्राप्त हुआ। इन तीनों पुरस्कृत खिलाड़ियों को  ट्रॉफी जबकि अंडर -10  बालिका वर्ग की वागीशा आनंद को मेडल प्रदान किया गया। 
तस्वीर : (बाएं से ) अभिश्री दीपू ,रेयान मोहम्मद ,पालक सिन्हा 

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment