Khelbihar.com

Patna:आईपीएल के 13वें सीजन के लिए गुरुवार को कोलकाता में नीलामी हुई। 73 खाली स्लॉट के लिए 62 खिलाड़ी ही चुने गए। सबसे ज्यादा 33 भारत के रहे। इसमें भी सबसे ज्यादा महाराष्ट्र से 6 खिलाड़ी चुने गए। वहीं, मध्य प्रदेश के 6 में से एक भी प्लेयर नीलामी में नहीं बिका।

नीलामी में महाराष्ट्रके अलग-अलग तीन मुंबई, विदर्भ और महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के 24 खिलाड़ी शामिल थे। मुंबई से बल्लेबाजयशस्वी जायसवाल अनकैप्ड श्रेणी मेंदूसरे सबसे महंगेबिके। उन्हें 2.40 करोड़ में राजस्थान ने खरीदा। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हैं लेकिन घरेलू क्रिकेट मुंबई की तरफ से खेलते हैं। इसके अलावा राहुल त्रिपाठी भी झारखंड के हैं। लेकिन यहीं से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। उन्हें बेस प्राइस से तीन गुना कीमत चुकाकर कोलकाता ने 60 लाख में खरीदा।

राज्यखिलाड़ीकितने नीलाम हुए
मध्य प्रदेश60
राजस्थान103
छत्तीसगढ़40
झारखंड72
उत्तर प्रदेश93
हरियाणा61
गुजरात193
महाराष्ट्र246
तमिलनाडु103
केरल51
कर्नाटक102
बंगाल92
दिल्ली142
पंजाब72
जम्मू-कश्मीर31
नागालैंड21
तेलंगाना41

महाराष्ट्र के बाद सबसे ज्यादा 3-3 खिलाड़ी गुजरात और तमिलनाडु के बिके। गुजरात के तीन अलग-अलग बड़ौदा, सौराष्ट्र और गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के 19 खिलाड़ी नीलामी में शामिल थे।

5 देशों का एक भी खिलाड़ी नीलामी में नहीं बिका देेेखख

भारत के बाद नीलामी में सबसे ज्यादा ऑस्ट्रेलिया के 13 खिलाड़ी चुने गए। फ्रेंचाइजियों ने इंग्लैंड के 7, वेस्टइंडीज के 4, दक्षिण अफ्रीका के 3 और श्रीलंका-न्यूजीलैंड के 1-1 खिलाड़ी को खरीदा। अफगानिस्तान, बांग्लादेश, अमेरिका, यूएई और स्कॉटलैंड का एक भी खिलाड़ी नहीं बिका।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here