Loading Now
×

बेगूसराय लीग:-बलिया की टीम जिला क्रिकेट लीग के सेमीफाइनल में,

Khelbihar.com

Begusrai:बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के द्वारा गांधी स्टेडियम में आयोजित बेगूसराय जिला अंडर-19 क्रिकेट लीग का दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच बलिया और गढ़पुरा के बीच खेला गया .

गढ़पुरा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर के मैच में गढ़पुरा की टीम 20 ओवर में ही 72 रन पर पूरी टीम सिमट गई गढ़पुरा की ओर से करन 19 रन और पवन ने 18 रनों का योगदान किया और वही बलिया की ओर से सुमित ने शानदार 6 विकेट प्राप्त किया जवाब में उतरी बलिया की टीम 2 विकेट खोकर निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर लिया बलिया की ओर से अमित 46 रन गुलशन नाबाद 13 रन बनाए गढ़पुरा की ओर से करण ने 2 विकेट प्राप्त किया.

इसके उपरांत बलिया ने गढ़पुरा को 8 विकेट से पराजित कर बेगूसराय जिला अंडर-19 क्रिकेट लीग के सेमीफाइनल में पहुंचा इस अवसर पर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश कोषाध्यक्ष राजीव रंजन कुशवाहा प्रेम रंजन पाठक चंचल कुमार दीपक कुमार मौजूद थे इस मैच के मुख्य एंपायर सनोज मैगगिल और सुधीर गुप्ता थे स्कोरर सौरभ और मो इमरान थे उद्घोषक सौरभ कुमार थे.

बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने बताया कि कल तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब और श्रीकृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब रिफाइनरी के बीच खेला जाएगा

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment