Bihar district leagues
बिहार क्रिकेट
बिहार क्रिकेट न्यूज़
बिहार खेल न्यूज़
Begusrai district cricket association, Begusrai district cricket league, Begusrai Sports News, Begusrai under-19 leagues, Bihar cricket, Bihar cricket news, Bihar district cricket, Bihar district cricket leagues match, Bihar khel news
Khelbihar
बेगूसराय लीग:-बलिया की टीम फाइनल में,बधाई
Khelbihar.com
Begusrai:बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के द्वारा गांधी स्टेडियम में आयोजित बेगूसराय जिला अंडर-19 क्रिकेट लीग का दूसरा सेमीफाइनल मैच बेगूसराय क्रिकेट क्लब नागदह और बलिया के बीच खेला गया .
बेगूसराय क्रिकेट क्लब नागदह की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बेगूसराय क्रिकेट क्लब नागदह की टीम 159 रन पर सिमट गई बेगूसराय क्रिकेट क्लब की ओर से अभिषेक झा 53 रन बनाए मोहम्मद सलमान 43 रन बनाए और युवराज ने 19 रन बनाए बलिया की ओर से अमित राधे 4 विकेट और सुमित 2 विकेट और आशिक ने 2 विकेट प्राप्त किया ।
जवाब में उतरी बलिया की टीम अंतिम ओवर की अंतिम गेंद पर निर्धारित लक्ष्य को 6 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया बलिया की ओर से अमित राधे 87 रन और गुलशन ने 32 रनों का योगदान किया बेगूसराय क्रिकेट क्लब नागदह की ओर से अजिंक्य 2 विकेट सचिन 2 विकेट प्राप्त किया इसके उपरांत बलिया ने बेगूसराय क्रिकेट क्लब नागदह को 4 विकेट से पराजित कर बेगूसराय जिला अंडर-19 क्रिकेट फाइनल में पहुंचा!
इस अवसर पर बलिया के अमित राधे को बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव संजय सिंह ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया इस अवसर पर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश कोषाध्यक्ष राजीव रंजन कुशवाहा भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष रूपेश गौतम अजय कुमार प्रेम रंजन पाठक रणवीर कुमार सुधीर गुप्ता मौजूद थे।
इस मैच के मुख्य एंपायर सनोज मैकगिल और संजीव रंजन थे स्कूल के रूप में मोहम्मद इमरान थे उद्घोषक के रूप में प्रेम रंजन पाठक थे बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने बताया कि श्री कृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब रिफाइनरी और बलिया के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा जिसकी तिथि कल घोषित की जाएगी



Post Comment