कैमूर लीग:-विनर सी सी मोहनियां ने मां मुंडेश्वरी सीसी को 5 विकेट से हराया।
Khelbihar.com
Kaimur:कैमूर जिला क्रिकेट संघ के चल रहे लीग मैच में आज का मैच मां मुंडेश्वरी सी सी,भगवानपुर और विनर सी सी,मोहनियां के बीच खेला गया ।
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला विनर सी सी ने लिया । मां मुंडेश्वरी क्रिकेट क्लब ने बल्लेबाजी करते हुए 29 ओवरों में 155 रनों पर आल आउट हो गई । मां मुंडेश्वरी के तरफ से बल्लेबाजी में सर्वाधिक रन सलमान 40, अर्पित ने 32 रन बनाए। विनर के तरफ से बॉलिंग में नौशाद और दिलीप ने 2-2 विकेट लिए।
वहीं दूसरी तरफ जवाबी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी विनर सी सी ने 31.1 ओवरों में 5 विकेट के नुक़सान पर लक्ष्य पार कर लिया और 5 विकेट से मैच जीत गया। विनर के तरफ से बल्लेबाजी में दिलीप 45 रन और अमन ने 30 रन बनाए। मां मुंडेश्वरी के तरफ से बॉलिंग में आनंद को 2 विकेट मिले।
मैन ऑफ द मैच दिलीप को जूनियर क्रिकेट प्रियांशु के हाथो दिया गया। मैच में अंपायरिंग संजय श्रीवास्तव और सूर्यभान सिंह ने तथा स्कोरिंग मनीष और सौरव ने किया। इस दौरान मैदान में सैकड़ों दर्शक मौजूद रहे। कैमूर जिला क्रिकेट संघ का अगला मैच वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी के मैच के कारण अब 28/12/2019 को खेला जाएगा।
Share News:



Post Comment