Bihar district leagues
बिहार क्रिकेट
बिहार क्रिकेट न्यूज़
बिहार खेल न्यूज़
Bihar cricket, Bihar cricket association, Bihar cricket news, Bihar district cricket, Bihar district cricket leagues match, Bihar district news, Bihar khel news, Bihar sports news, East champaran district cricket league, East champarn district cricket association
Khelbihar
ईस्ट चम्पारण लीग:-चकिया क्रिकेट क्लब रेड ने एमसीसी को 56 रनों से हराया।
Khelbihar.com
Motihari:ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वधान में चल रहे जिला क्रिकेट लीग डिविजन ए ग्रुप ए के मैच में चकिया क्रिकेट क्लब रेड ने एम सी सी को 56 रन से हरा दिया।
स्थानीय गाँधी मैदान के ग्राउंड-1 पर हुए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले खेलते हुए चकिया रेड की टीम ने निर्धारित 25 ओवर में 153/5 का स्कोर बनाया।चकिया के तरफ से तहसीन ने 54 और मनीष ने 50 रन बनाए।एम सी सी के गेंदबाज रविरंजन ने 2 और चंदन तथा आकाश ने 1-1 विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी एम सी सी की टीम 18.1 ओवर में सिर्फ 97 रन ही बना पाई।एम सी सी के बल्लेबाज अभिनव ने 38 और बाबुल ने 15 रन का योगदान अपने टीम के लिए दिया।गेंदबाजी में चकिया के तरफ से अभिषेक विपुल ने जहाँ 4 विकेट झटके वही अभिषेक और अरुण ने 2-2 विकेट लिए।
मैच का मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार शानदार बल्लेबाजी के लिए चकिया के तहसीन को जी के स्पोर्ट्स के तरफ से दिया गया।
मैच में अम्पायर की भूमिका में स्टेट पैनल के मो.कुदुस और डिस्ट्रिक्ट पैनल के बी जमा सिद्दकी ने निभाया। स्कोरर की भूमिका में कुमार आर्यन रहे।
इस मौके पर ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजु कुमार सिंह,उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार ठाकुर, सचिव ज्ञानेश्वर गौतम,संयुक्त सचिव प्रदीप नंदन शर्मा, कोषाध्यक्ष सह एन सी ए लेवल ए कोच मनोज कनौजिया, चीफ मैनेजर प्रकाश कुमार कन्हैया, मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन,खिलाड़ी प्रतिनिधि सुरेंद्र पांडेय,क्लब प्रतिनिधि गोपाल जी मिश्रा, वरिष्ठ खिलाड़ी शैलेंद्र मिश्र बाबा,राशिद जमाल खान,आनंद प्रताप सिंह,डॉ नवनीत कुमार,प्रिंस कुमार,दिवाकर कुमार इत्यादि की उपस्थिति रही।



Post Comment