Loading Now
×

कैमूर लीग – रोमांचक मुकाबले में केसीसी ने के वाईसीसी 5 विकेट से पराजित किया

Khelbihar.com

Kaimur: जिले के तत्वधान में चल रहे लीग मैच में जूनियर डिवीजन मैच में आज का मैच कैमूर यूथ क्रिकेट क्लब बनाम कैमूर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।

टॉस जीत कर के सी सी ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और ये फैसला सही भी साबित हुआ और के वाई सी सी को 27.1 ओवर में 114 रनों पर ही समेत दिया। के वाई सी सी तरफ से बल्लेबाजी में सिर्फ उत्सव ने एकल संघर्ष करते हुए 40 रन बनाया इसके अलावा निचले क्रम में चंदन ने 19 रन का योगदान दिया। के सी सी के गेंदबाजी करते हुए मयंक ने 3 विकेट और अंकित ने 2 विकेट लिए इसके अलावा बाकी गेंदबाजों ने 1-1 विकेट बांट लिया।

जवाबी पारी में लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैमूर क्रिकेट क्लब ने 29.1 ओवर में मयंक के 32 रन और कप्तान रवि के 30 रनों के बदौलत 5 विकेट से मैच जीत लिया। गेंदबाजी में के वाई सी सी के तरफ से सर्वाधिक आर्यन ने 3 विकेट अपने खाते में जोड़े।

मैन ऑफ द मैच ट्रॉफी मयंक राज की 32 रन और 3 विकेट के कर हरफनमौला प्रदर्शन के लिए संघ के जिला संयोजक अजय कुमार सिंह द्वारा दिया गया।इस दौरान मैदान में सैकड़ों दर्शक खेल का आनंद उठाते नजर आए।
कल का मैच जूनियर विनर सी सी,मोहनियां तथा चिल्ड्रंस एकेडमी केयर जोन सी सी के बीच स्थानीय जगजीवन स्टेडियम में खेला जाएगा।

Post Comment