Loading Now
×

किशनगंज लीग:-तबरेज आलम की तूफानी पारी 21 बॉल में 96रनों तथा हैट्रिक से जीसीसी विजयी।

Khelbihar.com

Kishanganj:किशनगंज ज़िला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला ए-डिविजन लीग के मैच में तबरेज आलम के तूफानी पारी 21 बॉल में 96रनों के पारी से जीसीसी जीती।

टारगेट क्रिकेट अकादमी ए और जीसीसी के बीच 30-30 ओवर का खेला गया जिसमे टारगेट क्रिकेट अकादमी A ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करते हुए टीसीए ने 27.4 ओवर में 10 विकेट पर 112 रन बनाए जिसमे नंदन मंडल ने 33 और मेराज आलम ने 23 रन बनाए । जीसीसी की ओर से गेंदबाजी करते हुए तबरेज आलम ने 4 ओर इब्राहिम ने 2 विकेट लिए।

112 रन का पीछा करने उतरी जीसीसी बल्लेबाज तबरेज आलम के तूफानी पारी 21 गेंदो पर 96 रन(12 गेंद में 50 रन पूरा किए), से 5 ही ओवर मैं मैच जीत लिया टारगेट की ओर से एक मात्र सफल गेंदगबाज मोनू ने 1 विकेट लिया।तबरेज आलम के जबरदस्त परफॉर्मेंस 96 रन ओर 4 विकेट के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया । आज के अम्पायर थे इरसादुल और आरजू स्कोरर फैज़ान मुर्तज़ा । कन्वेनर- बीर रंजन।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment