Loading Now
×

सहरसा लीग:-कोशी स्मैशर्स ने फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी को 5 विकेट से पराजित किया।

Khelbihar.com

Saharsa: सहरसा जिला क्रिकेट संघ द्वारा पटेल मैदान में आयोजित रणधीर वर्मा मेमोरियल सीनियर डिवीज़न जिला क्रिकेट लीग 2019-20 का आज का मैच कोशी स्मैशर्स एवं फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया।

निर्धारित 40 ओवर के मैच में फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करती हुई 36.3 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर रोहित के 41 रन (41बॉल),सारिक के 36 रन (44 बॉल),लव के 18 रन(37 बॉल) की सहायता से 154 रन बनाया जिसके जवाब में कोशी स्मैशर्स ने वरुण के 48 रन(47 बॉल),सौरभ के 22 रन(11 बॉल),अंशु के 22 रन(31 बॉल),विनीत के 16 रन (23 बॉल),रिषभ रेहान के 16 रन(31 बॉल) की सहायता से 27.4 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए।इस प्रकार कोशी स्मैशर्स ने फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी को 5 विकेट से पराजित किया।

कोशी स्मैशर्स की ओर से विनीत ने 6.3 ओवर में 31 रन देकर 4 विकेट,अंशु ने 8 ओवर में 16 रन देकर 2 विकेट,सौरभ ने 8 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट,प्रशांत ने 8 ओवर में 39 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किया जबकि फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी की ओर से पीयूष ने 7 ओवर में 54 रन देकर 2 विकेट,न्यूटन ने 7 ओवर में 14 रन देकर 1 विकेट,अभिनव ने 7 ओवर में 34 रन देकर 1 विकेट एवं लव ने 3 ओवर में 21 रन देकर 1 विकेट प्राप्त किया।


मैच में सहरसा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष ब्रहमदेव कामत,उपाध्यक्ष मसूद आलम,सचिव बादल कुमार,संयुक्त सचिव राजेश कुमार सिंह,कोषाध्यक्ष सुभाष कुमार,मो अख्तर हुसैन,रविन्द्र कुमार ठाकुर,बिश्वनाथ कुमार,पंकज कुमार ठाकुर,असफहान खान,निलेन्दु झा,कुमार अभिषेक,पुरुषोत्तम कुमार इत्यादि उपस्थित थे।मैच के सफल संचालन में अंशु,सागर,दीपक,विक्रम,प्रवेश,राजीव,कुमोद,शंकर, अनिकेत,अनंत,पंकज,दिवाकर,प्रिंस अंश इत्यादि का सराहनीय योगदान रहा

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment