Loading Now
×

वैशाली लीग:-एनवीएस क्लब ने गुरुद्रोन को 13 रन से पराजित किया।

Khelbihar.com

Vaishali: वैशाली जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में सिंघाड़ा के हाई स्कूल के मैदान मै आयोजित डॉ एचएन गुप्ता स्मृति वैशाली जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग का आज का मैच एनवीएस क्लब और गुरुद्रोन के बीच खेला गया .

टॉस जीतकर पहले एनवीएस क्लब ने बल्लेबाजी करने का फैसला किया दोनों ओपनर बढ़िया शुरुआत दिए अभिषेक 20 और अविनाश 29 सन्नी 25 के बदौलत पूरी टीम 148 रन पर ऑल आउट हो गए ,शिवम् 4 मालिक 2 प्रवीण और कुणाल को 1-1 विकेट मिला.

जवाब में खेलने उतरी गुरु द्रोण का भी बहुत बढ़िया शुरुआत प्रशांत 31 अभिषेक 24 ने दी बाद मै प्रिंस 34 को छोड़ कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाए , पूरी टीम 135/9 रन ही बना सकी एनवीएस क्लब की तरफ से सौरव पाठक 4 , निखिल ,निशांत, सन्नी और सौरव रंजन 1-1 विकेट लिए, सौरव पाठक को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया .

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment