Loading Now
×

सीतामढ़ी लीग:-हेलेंस स्कूल जिला लीग के फ़ाइनल में

Khelbihar.com

Sitamarhi:सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित 9 वां अंतर विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को सेमीफाइनल मैच सेंट्रल स्कूल और हेलेंस स्कूल के बीच खेला गया इस मैच में टॉस सेंट्रल स्कूल ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया .

सेंट्रल स्कूल की ओर से सौम्या ने सर्वाधिक 29 रन बनाए और टीम निर्धारित ओवर में महज 116 रनों पर सिमट गई हेलेंस की तरफ से अंकेश ने सर्वाधिक ३ विकेट चटकाए वही जवाब में उतरी हेलेंस की टीम ने प्रियांशु के सर्वाधिक 39 और आयुष के 32 रन की बदौलत निर्धारित लक्ष्य को 14 ओवर में ६ विकेट खोकर प्राप्त कर फाइनल में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया .

इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अखिलेश कुमार, अमिताभ नंदन सिंह श्याम किशोर प्रसाद मैच संचालक विवेक मिश्रा स्कोरर रामाशंकर तथा अंपायर के रूप में सहा बली और राहुल झा थे

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment