Bihar Cricket News,
Bihar Distric cricket Leagues,
Bihar district leagues
बिहार क्रिकेट
बिहार क्रिकेट न्यूज़
बिहार खेल न्यूज़
Bhagalpur district cricket, Bhagalpur khel news, Bhaglpur district /B.division, Bihar cricket association, Bihar cricket leagues, Bihar cricket news, Bihar district cricket leagues match
Khelbihar
भागलपुर लीग:-नीलकंठ क्रिकेट क्लब ने रणधीर वर्मा क्रिकेट क्लब को 79 रनों से हराया।
Khelbihar.com
Bhaglpur:भागलपुर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में सैंडिस कंपाउंड क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित भागलपुर जिला ‘बी’ डिवीजन क्रिकेट लीग में बुधवार को खेले गए मैच में नीलकंठ क्रिकेट क्लब ने रणधीर वर्मा क्रिकेट क्लब को 79 रनों से पराजित कर दिया।
टॉस नीलकंठ क्रिकेट क्लब ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 211 रनों का स्कोर खड़ा किया। बल्लेबाजी में निर्मल कुमार ने 40, अमित कुमार ने 39, सूरज ने 23, सुशांत कुमार ने 22 व मिथिलेश ने 21 रनों की पारी खेली। रणधीर वर्मा क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में सत्यजीत ने 6 ओवर में 23 रन देकर तीन विकेट झटका। गुलशन ने 6 ओवर में एक मैडम देकर 19 रन दे एक विकेट लिया। कप्तान अमन गाजी ने 6 ओवर में 50 रन देकर एक विकेट लिया।
212 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रणधीर वर्मा क्रिकेट क्लब की टीम 22.2 ओवर में 132 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से बल्लेबाजी में मो. आसीस ने 35, सौरभ सिंह और विष्णु ने क्रमशः 18-18 रनों की पारी खली। सुलभ ने 14, शिठ्ठू ने नाबाद 10 रन बनाए। नीलकंठ क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में अमित ने 4.2 ओवर में एक मेडन देकर 13 दिए और तीन महत्वपूर्ण विकेट झटके। मिथिलेश ने 6 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट लिया। सतरंजय ने 3 ओवर में 33 रन देकर तीन विकेट लिये। श्याम ने 5 ओवर में एक मेडन देकर 20 दे एक विकेट झटका।
अंपायर की भूमिका धर्मजय और चंदन झा ने निभाई। स्कोरर वीरू थे। गुरुवार को सुबह 9:30 बजे से सैंडिस कंपाउंड क्रिकेट स्टेडियम में शहवाज क्रिकेट क्लब बनाम बी.सी.ई. क्लब सबौर के बीच मैच खेला जाएगा।



Post Comment