Loading Now
×

सीतामढ़ी इंटर महिला स्कूल क्रिकेट:-सेक्रेड हार्ट स्कूल विजयी,हेलेंस स्कूल डुमरा को वाक ओवर मिला

Khelbihar.com

Sitamarhi:सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित नौवां अंतर विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता का महिला क्रिकेट का आज प्रथम पाली मैच अचार्य सुदर्शन विद्यापीठ की टीम के नहीं पहुंचने के कारण हेलेंस स्कूल डुमरा को वाक ओवर दिया गया.

वहीं दूसरी पाली का मैच सेक्रेड हार्ट स्कूल बनाम संत जोसेफ स्कूल के बीच खेला गया संत जोसेफ के कप्तान मुस्कान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 49 रन बना सकी जवाब में उतरी सेक्रेड हार्ट स्कूल ने 4.1 ओवर में 50 रन बनाकर मैच 10 विकेट से जीत लिया वहीं अपनी टीम की ओर से मेघा ने 3 विकेट लेने एवं नाबाद 12 रन बनाने के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया .

इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष अखिलेश कुमार चेयरमैन मनोज कुमार सिंह श्याम किशोर प्रसाद केशवानंद विवेक मिश्रा तथा मैच के अंपायर राहुल झा एवं राजेश तथा स्कोरर रामाशंकर उपस्थित थे और कल का मैच है आर ओ एस वर्सेस सेंट जोसेफ होगा

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment