Loading Now
×

पांचवां नन्हक महतो स्मृति अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट अब 2 मई से 

पटना, 28 अप्रैल। सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउन्डेशन के तत्वावधान में स्थानीय कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड खेमनीचक पर समाज सेवी नन्हक महतो मेमोरियल अंडर-15 अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें संस्करण का आयोजन अब 2 मई से किया जायेगा। पहले यह टूर्नामेंट 28 अप्रैल यानी मंगलवार से शुरू होना था पर तकनीकी कारणों से इसकी तिथि को विस्तारित की गई है।

यह जानकारी देते हुए आयोजन अध्यक्ष सह फाउंडेशन के संस्थापक संतोष तिवारी ने बताया कि प्रतिदिन दो-दो मैचों का आयोजन किया जायेगा और वह 21-21 ओवरों का होगा। कुल 24 टीमों को इंट्री दी जायेगी। टीमों की संख्या अधिक होने पर लॉटरी के जरिए भाग लेने वाली टीमों का निर्धारण किया जायेगा। इसमें स्कूल, क्रिकेट एकेडमी व अन्य शिक्षण संस्थानों की टीमें हिस्सा ले सकती हैं।

फाउंडेशन के महासचिव नवीन कुमार ने बताया कि इस आयोजन में पुरस्कारों की बरसात होगी। विजेता तथा उप विजेता टीमों को ट्राफी सहित कई पुरस्कार दिये जायेंगे। प्रतिदिन मैन आफ द मैच समेत मैन ऑफ द टूर्नामेंट, बेस्ट बॉलर, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट फील्डर, बेस्ट विकेटकीपर समेत कई अन्य पुरस्कार दिये जायेंगे। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में खेलने हेतु आयु प्रमाण पत्र और आधार कार्ड साथ लाना जरूरी होगा। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली टीमें संतोष तिवारी से 9386962380 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment