Loading Now
×

अरवल लीग:आखिरी मुकाबला जीत मगध अगले दौर में

Khelbihar.com

Arwal:अरवल जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में झुनाठी खेल मैदान पर चल रहे सद्भावना कप जिला क्रिकेट लीग में शनिवार को हुए मुकाबले में मगध सी सी ने शांतिपुरम को 8 विकेट से हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। वहीं रन रेट के आधार पर आर ए एस की टीम भी शांतिपुरम से बेहतर रन रेट होने के कारण अगले दौर में प्रवेश किया।

आज सुबह शांतिपुरम के कप्तान विवेक आर्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। यह फैसला गलत साबित हुआ और पूरी टीम 17 ओवर में महज 64 रन बनाकर आउट हो गई। शांतिपुरम को सबसे अधिक 28 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। बल्लेबाजी में सबसे ज्यादा मिथिलेश ने 17 रनों के योगदान दिया। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। गेंदबाजी में विक्की कुमार ने शानदार 3 ओवर में 11 रन देकर 4 सफलता हासिल की। इसके अलावा शाहीन को 2 तथा किशोरी ने 1 विकेट लिया।

जबाव में खेलने उतरी मगध ने 11 ओवर 2 विकेट खोकर मैच को जीत लिया। मगध के लिए टना ने नाबाद 27 तथा पीयूष ने नाबाद 24 रनों के योगदान दिया। गेंदबाजी में बंशीधर ने 12 रन देकर 2 विकट झटके। विक्की कुमार के शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। आज के मैच में आलोक कुमार एवं राम कुमार निर्णायक की भूमिका में थे। ओमप्रकाश कुमार ने स्कोरर की भूमिका निभाई। अगले दौर के मैचों का प्रोग्राम जल्द जारी होगा।

Post Comment