Bihar Cricket News,
Bihar Distric cricket Leagues,
Bihar district leagues
Bihar Latest
बिहार क्रिकेट
बिहार क्रिकेट न्यूज़
बिहार खेल न्यूज़
Bhagalpur district cricket, Bhagalpur khel news, Bhaglpur district /B.division, Bihar cricket, Bihar cricket news, Bihar district cricket, Bihar district cricket leagues match, Bihar khel news, Bihar News, Bihar sports news
Khelbihar
भागलपुर लीग:-लूसीड क्रिकेट क्लब ने कर्ण क्रिकेट क्लब को 64 रनों से हराया।
Khelbihar.com
Bhaglpur: जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में आयोजित भागलपुर जिला ‘बी’ डिविजन क्रिकेट लीग में बुधवार को लूसीड क्रिकेट क्लब ने कर्ण क्रिकेट क्लब को 64 रनों से हरा दिया।
लूसीड क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर के मैच में 8 विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाई। टीम की ओर से बल्लेबाजी में बादशाह ने 45 रनों की पारी खेली। अमित व मो. इंतिकाप ने क्रमशः 20-20 रन, अब्दुल कादिर ने 15 रन बनाए। कर्ण क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में आशुतोष व हर्ष ने क्रमशः दो-दो विकेट लिये। शिवपूजन और अवनीश ने एक-एक विकेट लिया।
133 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कर्ण क्रिकेट क्लब की टीम 16.4 ओवर में 68 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से बल्लेबाजी में सुधांशु ने सर्वाधिक 20 रन बनाए। हर्ष ने 18 रन की पारी खेली। शेष बल्लेबाज नहीं चल सके। लूसीड क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में बादशाह ने चार विकेट, अमित वर्मा और मो. शाहवन ने क्रमशः दो-दो विकेट लिये। मो. कौसर ने एक विकेट झटका। अंपायर की भूमिका धर्मजय और चंदन झा ने निभाई। स्कोरर अंकित थे।
गुरुवार को सुबह 9:30 बजे से सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में भागलपुर क्रिकेट एकेडमी बनाम वी.सी.सी. तेलघी के बीच मैच खेला जाएगा।



Post Comment