Loading Now
×

अरवल लीग:पवन रंजन के अर्दश्तक से प्रभा देवी की टीम फाइनल में।

Khelbihar.com

Arwal: जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में झुनाठी खेल मैदान पर चल रहे सद्भावना कप जिला क्रिकेट लीग में आज प्रभा देवी सी सी ने मगध सी सी को 6 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। आज सुबह प्रभा देवी की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया।

मगध की टीम ने टना के अर्धशतक (55 रन), विक्की के 29, रजनीश के 19 तथा अतिरिक्त के रूप में मिले 36 रनों के बदौलत 38 ओवर में सभी विकेट खोकर 181 रन बनाये। गेंदबाजी में वेदान्त यादव ने 4, सुधीर ओझा ने 2, मृणाल एवं वेद प्रकाश ने 1 – 1 सफलता हासिल की।

जबाव में खेलने उतरी प्रभा देवी की टीम पवन रंजन के शानदार 64 रन, बंशीधर के 46 रन तथा हेमंत के 32 रन के बदौलत 29.2 ओवर 4 विकेट खोकर जीत हासिल कर लिया। गेंदबाजी में किशोरी ने 2 तथा विक्की ने 1 सफलता हासिल की। वेदान्त के शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। आज के मैच में राम कुमार एवं आलोक कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

इस मौके पर संयुक्त सचिव सूरज कुमार, लव कुमार, जितेंद्र कुमार, प्रियांशु कुमार आदि मौजूद रहे। कल तक्षशिला एस सी तथा आर ए एस के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेल जाएगा।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment