Bihar Cricket News,
Bihar Distric cricket Leagues,
Bihar district leagues
बिहार क्रिकेट
बिहार क्रिकेट न्यूज़
बिहार खेल न्यूज़
bihar distric cricket, bihar distric cricket leagues, bihar distric cricket news, Bihar district cricket, bihar district cricket leagues, Bihar district cricket leagues match, Bihar district news, East champaran district cricket association, East champaran district cricket league, East champarn district cricket association
Khelbihar
ईस्ट चम्पारण लीग:-रॉक स्टार क्रिकेट क्लब ने राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब को 25 रन से हराया
Khelbihar.com
Motihari: ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अंतर्गत चल रहे स्व.मलय बनर्जी उर्फ पुलक दा मेमोरियल जिला क्रिकेट लीग मैच में रॉक स्टार क्रिकेट क्लब ने राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब को 25 रन से हरा दिया।
मोतिहारी के स्थानीय गाँधी मैदान के ग्राउंड-3 पर हुए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले खेलते हुए रॉक स्टार की टीम ने 25 ओवर में 195/8 का स्कोर बनाया।रॉक स्टार के बल्लेबाज अदान ने 36,रागिब ने 30 और जावेद ने 30 रन का योगदान अपने टीम के लिए दिया।राइजिंग स्टार जे तरफ से सावन ने 3 और अंकित ने 1 विकेट चटकाए।
एक बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी राइजिंग स्टार की टीम ने राहुल के नाबाद 74 और साकिब के 20 रन के बदौलत काफी संघर्ष किया।हालांकि टीम अंत मे निर्धारित 25 ओवर में 170/8 तक ही पहुँच पाई।रोक स्टार के गेंदबाज तेज ने 3 और रागिब ने 1 विकेट लिए।
रॉक-स्टार के हरफनमौला खिलाड़ी रागिब को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जी के स्पोर्ट्स के द्वारा दिया गया।अम्पायर:- बी जमा सिद्दीकी और गौरव कुमार(डिस्ट्रिक्ट पैनल)स्कोरर आशीष कुमार(डिस्ट्रिक्ट पैनल) थे।
इस मौके पर ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजु कुमार सिंह,उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार ठाकुर,सचिव ज्ञानेश्वर गौतम, संयुक्त सचिव प्रदीप नंदन शर्मा,कोषाध्यक्ष सह एन सी ए लेवल ए कोच मनोज कनौजिया, चीफ मैनेजर प्रकाश कुमार कन्हैया, मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन,खिलाड़ी प्रतिनिधि सुरेंद्र पांडेय,क्लब प्रतिनिधि गोपाल जी मिश्रा, कन्वेनर गुलाब खान,मो आलमगीर,वरिष्ठ खिलाड़ी शैलेंद्र मिश्र बाबा,राशिद जमाल खान,संजय कुमार टुन्ना,प्रकाश रंजन,आनंद प्रताप सिंह,डॉ नवनीत कुमार, संजीव कुमार, दिवाकर कुमार इत्यादि उपस्थित रहे।



Post Comment