Loading Now
×

कैमूर लीग:-राजू शर्मा की घातक गेंदबाजी(7विकेट) से कुदरा सीसी विजयी।

Khelbihar.com

Kaimur: कैमूर जिला क्रिकेट लीग के जूनियर डिवीजन का मैच स्थानीय जगजीवन स्टेडियम, भभुआ में कुदरा सी सी और कैमूर सी सी के बीच खेला गया।

सुबह टॉस जीत कर कैमूर सी सी के कप्तान रवि ने कुदरा सी सी को पहले बल्लेबाजी करने को आमंत्रित किया।कुदरा सी सी ने निर्धारित 30 ओवर के मैच में सभी विकेट खोकर संकल्प के 32 रन, अनिकेत के 24,राजू के 24,व सोनू के 21 रन की छोटी-छोटी पारियो की बदौलत 167 रनो का लक्ष्य कैमूर सी सी को जीत के लिये दिया।कैमूर सी सी के गेंदबाज मयंक ने 5,मिहिर 3 व अंकित ने 1 विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैमूर सी सी के बल्लेबाज कूदरा सी सी के तेज गेंदबाज राजू शर्मा की घातक गेंदबाजी 3.3 ओवर में 7 व अभिषेक के 2 विकेट के आगे नतमस्तक हो गये और पुरी टीम 22 रन पर ऑल आऊट हो गई और कुदरा सी सी 142 रनो के विशाल अंतर से जीत दर्ज की।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार कुदरा के राजू शर्मा के हरफनमौला प्रदर्शन 24 रन बनाने व 7 विकेट लेने पर जिला के रणजी खिलाड़ी विशाल दास ने प्रदान किया।

मैच में अंपायरिंग विक्रम सिहं व सन्नी सिंह तथा स्कोरिंग मुकेश गोस्वामी व अरूण कुमार ने किया। इस मैच का लुत्फ सैकड़ो दर्शको ने उठाया।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment