Loading Now
×

IPL 2021: कोरोना को मत दे दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े अक्षर पटेल।

मुंबई 23 अप्रैल : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल कोरोना से ठीक होने के बाद टीम से जुड़ गए हैं.

अक्षर ने कहा कि क्वारंटीन से बाहर आना, साथियों से मिलना टेस्ट डेब्यू के बाद उनके क्रिकेट करियर का सबसे यादगार पल है. फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर अक्षर के टीम में शामिल होने की पुष्टि की.

अक्षर ने कहा, “20 दिनों के बाद क्वारंटीन से बाहर आना और साथियों से मिलना वास्तव में बहुत अच्छा रहा है. यह मेरे जीवन में मेरे टेस्ट डेब्यू के बाद का सबसे अच्छा पल है. मैं 20 दिनों के लिए अपने कमरे में अकेला था और मेरे पास करने के लिए कुछ भी नहीं था.”

अक्षर ने कहा, “मैं मैच देख रहा था और एक अच्छी बात यह थी कि हमारी टीम ने अधिकांश मैच जीते, इसलिए मैं फिर से टीम में शामिल होने के लिए और अधिक प्रेरित हुआ. टीम के साथ अभ्यास शुरू करना शानदार रहा और मैं अपनी तैयारियों को लेकर खुश हूं.”

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Previous post

बीसीए सुचना: बिहार प्रीमियर/क्रिकेट लीग के नाम से फैलाया जा रहा भ्रामक खबर,गैर निबंधित,भ्रामक आयोजन से दूर रहने की अपील ।

Next post

धनबाद जिला क्रिकेट संघ के पूर्व उपाध्यक्ष शिव प्रकाश लाल का निधन,संघ ने दी श्रद्धांजलि

Post Comment