Loading Now
×

प्रथम स्व: चंद्रावती मेमोरियल टूर्नामेंट का चैंपियन बालाजी मराठा

बाराबंकी 19 अगस्त: केडी सिंह स्टेडियम में चल रहे प्रथम स्व: चंद्रावती मेमोरियल टूर्नामेंट का फाइनल बालाजी मराठा और बालाजी आर्य के बीच खेला गया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए बालाजी मराठा की टीम निर्धारित 35 ओवर में 214 रन का लक्ष्य खड़ा किया। बालाजी मराठा की ओर से सर्वाधिक 51 रन शिवम जायसवाल और सत्य अवस्थी ने 42 रन का योगदान दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बालाजी आर्य मात्र 27 ओवर में 117 रन पर सिमट गई और शानदार गेंदबाजी करते हुए बालाजी मराठा की ओर से मोहम्मद सिराज सिद्धकी ने तीन विकेट और शिवम जयसवाल ने दो विकेट झटके।

मैच की समाप्ति के बाद पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि केडी सिंह बाबू स्टेडियम के क्रिकेट कोच मयंक द्विवेदी सर ने सारे बच्चों को पुरस्कृत किया और उनका हौसला अफजाई किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना उनके द्वारा की गई ।।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment