Loading Now
×

ईस्ट चंपारण जिला क्रिकेट संघ की ए.जी.एम की तैयारी पूरी : ज्ञानेश्वर गौतम(सचिव)

मोतिहारी 07 नवंबर:  ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के एनुअल जेनरल मीटिंग(ए.जी.एम) की तैयारी पूरी कर ली गई हैं।ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव ज्ञानेश्वर गौतम ने बताया कि ए. जी.एम की मीटिंग अपने निर्धारित समयानुसार आगामी 14 नवंबर को गाँधी संग्रहालय मोतिहारी में होंगी।

इस मीटिंग में एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी सहित निबंधित क्लब के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।सचिव श्री गौतम ने बताया कि मीटिंग में पिछले सत्र का रिपोर्ट और आगामी सत्र में क्रिकेट गतिविधियों का समयानुसार सुचारू और सफल संचालन के संदर्भ में विस्तार पूर्वक चर्चा की जाएंगी।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment