Loading Now
×

स्पार्टेन 11 एवं कठौन की टीम जिला लीग के फाइनल में

गोड्डा 23 नवंबर: जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित बी डिवीज़न क्रिकेट लीग में स्पार्टेन 11 महागामा ने ताज क्रिकेट क्लब गोड्डा को 72 रन से तथा माँ शारदे क्लब कठौन ने रिलायंस सी क्रिकेट क्लब को 3 विकेट से सेमीफाइनल में पराजित करके फाइनल में प्रवेश किया।

उर्जानगर स्टेडियम महागामा में स्पार्टेन इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 167 रन का स्कोर खड़ा किया।रणवीर ने 44 एवं निक्सन ने 43 रन का योगदान दिया।राजा को 3 विकेट प्राप्त हुआ।

जवाब में ताज क्रिकेट क्लब की टीम 96 रन पर ऑल आउट हो गई।मंटू ने 22 रन तथा विकाश ने 4 विकेट एवं सावन ने 3 विकेट प्राप्त किया।

दूसरा सेमीफाइनल गाँधी मैदान में खेला गया।जिसमें माँ शारदे क्लब कठौन ने रिलायंस सी को 3 विकेट से पराजित किया।रिलायंस सी की टीम पहले खेलते हुए 30 ओवर में सभी विकेट खोकर सिर्फ 132 रन बना पाई।शिव ने 33 रन तथा वारिश ने 3 विकेट प्राप्त किया।

माँ शारदे क्लब कठौन ने 26 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 134 रन बना कर मैच जीत लिया।नीतीश ने सर्वाधिक 26 एवं मिथिलेश ने 24 रन का योगदान दिया।फाइनल मुकाबला 28 नवंबर को उर्जानगर स्टेडियम महागामा में खेला जायेगा।

Post Comment