Loading Now
×

देवघर जिला क्रिक्रेट संघ की सामान्य बैठक संपन्न, सत्र 2025-26 को लेकर हुई चर्चा

देवघर:   स्थानीय KKN स्टेडियम में देवघर जिला क्रिक्रेट संघ की सामान्य बैठक श्री संजय मालवीय जी की अध्यक्षता में हुई । इस बैठक में नये सत्र 2025- 2026 के लिए विभिन्न पहलुओं पर विचार किया गया।

सत्र की शुरुआत कब से किस तरह से इसपर उपस्थित सभी सदस्यों से विचार और आम सहमति ली गई। JSCA के तत्वाधान में होने वाले विभिन्न टुर्णामेंटों के अनुमानित कार्यक्रमों को देखते हुए तय हुआ कि इस बार नये सत्र की शुरुआत अक्टूबर के पहले सप्ताह में जिला ‘”बी- डिविजन” एवं ” सुपर- डिविजन” लीग मैचों के साथ की जाएगी ।

सत्र 2025 – 26 में लीग मैच के लिए टीम रजिस्ट्रेशन की शुरुआत सितम्बर – 2025 के दूसरे सप्ताह में होगी जबकि लीग मैच की शुरुआत अक्टूबर में पहले सप्ताह में किया जाएगा ।

बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि अगस्त में अंपायरों के लिए तीन दिवसीय रिफ्रेसर कोर्स आयोजित किया जाएगा जिसमें देवघर जिला लीग में अंपायरिंग करने वाले सभी अंपायर्स के अलावा नये खिलाड़ी जो अंपायरिंग करने को इच्छुक हों शामिल होंगे।

बैठक में सचिव श्री विजय झा के साथ श्री अतिकुर रहमान,अनिल झा, नीरज सिंहा,राजेश कुमार, इफ़्तखार शेख,ज्ञान प्रकाश सिंह, हिमांशु शेखर, मनोज मिश्रा, अभय सिंहा, लाली, राकेश पांडे और अमरेंद्र कुमार उपस्थित थे।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment