प्रदर्शनी क्रिकेट में नेहाल और आशीष का अर्धशतकीय पारी गई बेकार,विकेएस 6 रनों से हरा
पटना 01 दिसंबर: टेनेरी मैदान में आज खेले गए प्रदर्शनी क्रिकेट के रोमांचक मुकाबले में किरण क्रिकेट एकेडमी ने विकेएस स्पोर्ट्स एकेडमी को 6 रनों से हरा दिया।।
विकेएस ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी के लिए किरण सीए को बुलाया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी किरण की टीम विशाल 66 रन और संदीप 67 रन और सत्यम के 27 रनों के मदद से सभी विकेट खोकर 260 रनों के स्कोर बनाया।गेंदबाजी में विकेएस के आशीष ने तीन,नेहाल और अमित ने दो-दो विकेट चटकाए।
जबाब में उतरी विकेएस की टीम नेहाल के नाबाद 50 रन, आशीष के 66 रन और चैतन्य के 34 रनों के मदद से सभी विकेट खोकर 254 रन ही बना सके और सिर्फ 6 रनों से इस मुकाबले को गवा दिया।।गेंदबाजी करते हुए किरण के संदीप और बंटी ने एक-एक विकेट और प्रिंस को एक विकेट मिला।।.



Post Comment