Loading Now
×

बिहार अंडर-19 सॉफ्टबॉल क्रिकेट टीम का ट्रायल 9 दिसंबर को जहानाबाद में

जहानाबाद 01 दिसंबर:  बिहार अंडर 19 सॉफ्ट बॉल (टेनिस बॉल) क्रिकेट टीम के चयन हेतु जहानाबाद जिला के इरोड्राम स्टेडियम में ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है।इसकी जानकारी बिहार सॉफ्ट बॉल क्रिकेट एसोसिएसन के सचिव ज्योति कुमार सिंह जी ने दी है।

उन्होंने बताया कि वैसे खिलाड़ी जिनकी उम्र 19 साल से कम है वो इस ट्रायल में आधार कार्ड के साथ आ सकते हैं। उन्होंने बताया कि बिहार के तमाम जिले के खिलाड़ी इस ट्रायल में भाग ले सकते हैं।बिहार अंडर 19 बालक और बालिका सॉफ्ट बॉल क्रिकेट टीम को पुनः 12/12/2021 को पटना से मिर्जापुर के लिए प्रस्थान करना है .जहां राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी

ट्रायल के दौरान चयनकर्ता के रूप में लव कुमार और जावेद इकबाल मौजूद रहेंगे। ज्यादा जानकारी के लिए (7480966614) दिए नंबर पर संपर्सक कर सकते है .

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Previous post

प्रदर्शनी क्रिकेट में नेहाल और आशीष का अर्धशतकीय पारी गई बेकार,विकेएस 6 रनों से हरा

Next post

रोहतास जिला क्रिकेट संघ की मुख्य सलाहकार कल्पना कुमारी की माँ के निधन पर संघ के सदस्यों ने गहरी संवेदना व्यक्त की

Post Comment