Loading Now
×

एलसीए ग्रीन रॉक स्टार सीसी को 1 विकेट से हराकर जिला सीनियर लीग के सेमीफाइनल में

लातेहार 23 दिसंबर: लातेहार जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सीनियर जिला क्रिकेट लीग 2021 -22 का तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच एलसीए ग्रीन तथा रॉक स्टार सीसी के बीच खेला गया ।

रॉक स्टार सीसी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में सभी विकेट खोकर 187 रन का स्कोर किया । जिसमे कार्तिक सारस्वत 62 , रौशन भगत 26, विवेक आर्या 25 निशु 19 तथा श्रवण महली ने 19रन का योगदान दिया । एलसीए ग्रीन की ओर से विष्णु 3 ,विजय 3 तथा सुप्रीत साहू ने 2 विकेट चटकाए ।

लक्ष्य की पीछा करने उतरी एलसीए ग्रीन ने 33ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाकर मैच को जीत लिया । जिसमे बिष्णु 50, आनंद प्रकाश 32 , कुमार शानू 17 तथा बबलू कुमार 17 रन का योगदान दिया । रॉक स्टार सीसी की ओर से कार्तिक सारस्वत 2, आर्यन तिवारी 3 तथा विवेक आर्या ने 2 विकेट चटकाए ।

मैन ऑफ द मैच एलसीए ग्रीन के बिष्णु मेहरूर को अधिवक्ता नवीन कुमार गुप्ता के द्वारा पुरस्कार दिया गया । मैच के अंपायर अंकित गौरव तथा चंदन सिंह थे जबकि स्कोरिंग न्यूटन आनंद ने किया ।मौके पर संघ के सचिव अमलेश कुमार सिंह संघ समेत कई लोग उपस्थित थे ।

Previous post

शिवहर जिला क्रिकेट लीग में गुरु द्रोण क्रिकेट क्लब ने स्टार क्रिकेट क्लब को 66 रनों से हराया

Next post

पटना जिला सीनियर क्रिकेट लीग में हर्ष राज और शशि आनंद के आगे पीएसी ढेर, जीएसी सात विकेट से जीता

Post Comment