Loading Now
×

बहराइच जिला अंडर-16 लीग के रोमांचक मुकाबले में एस.एम .बसीर क्रिकेट क्लब 1 रन से विजयी

बहराइच 28 दिसंबर: जिला क्रिकेट संघ बहराइच द्वारा आयोजित जिला अंडर-16 क्रिकेट लीग में आज का मुकाबला एस.एम .बसीर क्रिकेट क्लब और नानपारा क्रिकेटर्स के बीच खेला गया .इस रोमांचक मुकाबले में बसीर ने नानपारा को एक रन से पराजित कर दिया .

आज के मैच का उद्घाटन जिला क्रीडा अधिकारी नीरज मिश्रा ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर किया .इस मौके पर बरिष्ट खिलाड़ी शादाब खान,शानू,तुषार शाह और विकास उपस्तिथ थे .

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एसएम बसीर क्रिकेट क्लब की टीम 29 ओवर में सभी विकेट खोकर 148 रन बनाए जिसमे रितेश 39 रन और मो .बासिल ने 33 रनों का योगदान दिया .गेंदबाजी में मो. फाहरिद ने पांच और असद अहमद ने दो विकेट झटके .

जबाब में बल्लेबाजी करते हुए नानपारा क्रिकेटर्स की टीम ने 30 ओवर में 8 विकेट खोकर 147 रन ही बना सकी और इस मुकाबले को सिर्फ एक रन से हार गई .नावेद ने 53 रन,साहिल ने 38 रनों का योगदान किया .गेंदबाजी में रितेश ने चार और आदित्य ने तीन विकेट झटके .

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment