रोहित के नाबाद शतक से आर सी सी बना रामगढ़ जिला अंडर-14 चैम्पियन
रामगढ़ 02 जनवरी: रामगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा संचालित अंडर 14 वर्ष बालक वर्ग का फाइनल मैच आज दिनांक 02-01-2022 को आई.ए.जी फुटबॉल ग्राउंड भदानी नगर में संपन्न हुआ
फाइनल मैच आर.सी.सी बनाम बिंदास क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया; बिंदास क्रिकेट क्लब टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए 25 ओवर में 8 विकेट खोकर 184 रन बनाए टीम की ओर से दिव्यांशु 24 पीयूष 27 और सार्थक ने 25 रन बनाए आर सी सी की ओर से रोहित तीन विकेट लिए
जवाबी पारी खेलते आर सी सी के तरफ से खेलते हुए कप्तान रोहित कुमार महतो बॉल के साथ बल्ले से भी जौहर दिखाया और नाबाद 113 रनों की विशाल पारी खेली आर सी सी 24 ओवर में 4 विकेट खोकर 186 रन बनाए और मैच स्कोर 6 विकेट से जीत कर अंडर 14 बालक वर्ग का चैंपियन बना
आज के मैच में अभिराज और विभोर अंपायर थे कल दिनांक 03-01-2022 को शांति देवी जैन मेमोरियल U-16 का बालक वर्ग में अंडर सिक्सटीन का फाइनल मैच वाई.सी.सी सौंदा भुरकुंडा बनाम आर.सी.सी के बीच खेला जाएगा यह मैच भी आइ ए जी फुटबॉल ग्राउंड भदानी नगर में होगा



Post Comment