Loading Now
×

वाइडीसी इंदरवा ए प्रिंस क्लब को हराकर सेमीफाइनल में

कोडरमा 27 फरवरी: कोडरमा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में खेले जा रहे रमेश प्रसाद यादव मेमोरियल क्रिकेट लीग का पहला क्वार्टर फाइनल मैच आज गुमो स्थित झूमर मैदान में प्रिंस क्लब और वाइडीसी इंदरवा के बीच हुआ।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वाइडीसी इंदरवा की टीम ने 30 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 168 रन बनाए। जिसमें शाहिद 36 रन चंदन 25 रन अजय 24 रन और धीरज ने 28 रन का योगदान दिया । गेंदबाजी करते हुए प्रिंस क्लब की ओर से नवनीत कुमार 4 विकेट, कुमार अजीत और अमित सिंह ने दो-दो विकेट चटकाए ।

जबाब में बल्लेबाजी करने उतरी प्रिंस क्लब की टीम 5 विकेट के नुकसान पर 25 रन ही बना सकी थी जिसमें आशुतोष ने 7 रन और धनंजय ने 6 रन का योगदान दिया। वाईडीसी इंदरवा की ओर से दीपक यदुवंशी ने 3 विकेट चटकाए। बारिश के कारण मैच पूरा नहीं हो सका । उसके बाद रन स्कोर टारगेट के नियमानुसार वाईडीसी इनदरवा को विजयी घोषित किया गया। शानदार खेल के लिए वाइडीसी इंदरवा के दीपक यदुवंशी को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

मैच में अंपायर धर्मेंद्र कौशिक और रघु सिंह तथा स्कोरर सत्यम कुमार थे । मौके पर अमरजीत सिंह छाबड़ा, दिनेश सिंह ,अनिल सिंह ,मनोज सहाय पिंकू ,सुरेंद्र प्रसाद ,सोनू खान सहित सैकड़ों खेल प्रेमी मौजूद थे।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment