Loading Now
×

तेघड़ा क्रिकेट क्लब बेगूसराय सीनियर डिविजन जिला क्रिकेट लीग के सेमीफाइनल में

बेगुसराय 28 फरवरी:  बेगूसराय सीनियर डिविजन रूबन कप जिला क्रिकेट लीग का चौथा क्वार्टर फाइनल मुकाबला तेघरा क्रिकेट क्लब बनाम बीहट क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। जहां तेघरा क्रिकेट क्लब की टीम ने बिहट क्रिकेट क्लब को 3 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया है .

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बीहट क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित 35 ओवर के मैच में 9 विकेट खोकर 243 रन बनाए जिसमें अमित शर्मा ने शानदार 95 और अंश ने 75 रनों का योगदान दिया। तेघड़ा क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक विकेट रौशन और लालू ने 2-2 विकेट झटके।

जबाबी  पारी में बल्लेबाजी करने उतरी तेघरा क्रिकेट क्लब की टीम ने लक्ष्य को 32 वे ओवर में प्राप्त कर लिया जिसमें तेघड़ा की और से सार्वाधिक रन विक्रम ने 68 और अनुराग गौतम ने 58 रन बनाए बिहट की ओर से सर्वाधिक विकेट अंकित ने 3 विकेट और सतन ने 2 विकेट झटके।

शानदार ऑलराउंड खेल के प्रदर्शन के लिए विक्रम को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया। मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कल दोनों सेमीफाइनल खेले जाएंगे पहला सेमीफाइनल फाइनल आरकेसी उच्च विद्यालय बरौनी के मैदान पर तेघड़ा और बरौनी के बीच खेला जाएगा .

दूसरा सेमीफाइनल का मुकाबला बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब और आरकेसी क्रिकेट क्लब बरौनी के बीच गांधी स्टेडियम में खेला जाएगा इस अवसर पर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राज नयन मृत्युंजय कुमार वीरेश प्रेम रंजन पाठक निधि कुमार मो दानिश राहुल कुमार रवि कुमार शिवम कुमार दीपक कुमार मौजूद थे

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment