Loading Now
×

सीतामढ़ी जिला क्रिकेट लीग के एकतरफ़ा मुकाबले में हेलेंस विजयी

सीतामढ़ी 13 मार्च: सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आज  जानकी स्टेडियम मे 22वा दिन का मैच हेलेंस और एमजेवाईएस के बीच खेला गया ।

जिसमे हेलेंस के कप्तान सत्यम कुमार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया।पहले बल्लेबाज़ी करते हुए हेलेंस ने 24.4ओवर में 142रन 10विकेट खोकर बनाए। जवाब में उतरी एमजेवाईस की टीम 8.4ओवर में 22रन बनाए । इस प्रकार हेलेंस ने यह मुकाबला120 रन से जीत लिया ।

आज के मैच का उदघाटन सी ई ओ श्याम किशोरे प्रसाद के द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया।आज के मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हेलेंस के कुणाल को 4 विकेट और 13 रन बनाने के लिए भूतपूर्व कोषI अध्यक्ष पंकज कुमार अग्रवाल ने प्रदान किया । और शिवानंद कुमार और राहुल कुमार ने 5-5 विकेट लिए।

आज के मैच का अंपायर अमरेश कुमार झा एवं अक्षय कुमार तथा स्कोरर नंदनी थी। और वही कन्वेनर विवेक कुमार मिश्रा के द्वारा मैच का संचालन कराया गया । इस अवसर पर पंकज कुमार सिंह उपस्थित रहे।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment