Loading Now
×

शेखपुरा जिला क्रिकेट लीग में अमन और लक्ष्मण के घातक गेंदबाजी से बरबीघा विजयी

शेखपुरा 13 मार्च: जिला क्रिकेट लीग ग्रुप ए के दूसरे मैच में बरबीघा क्रिकेट क्लब ने प्रिंस सी सी को एक तरफा मुकाबले में 159 रनों से पराजित किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर के खेल में बरबीघा ने 201 रन बनाए टीम की ओर से सोनू सिहं 31 शुभम 21 जतिन 18 विक्की 18 रन बनाया प्रिंस सी सी की ओर से गेंदबाजी करते हुए रोहित 21 पर3 एवं आयुष ने 32 रन पर दो विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रिंस सीसी की पूरी टीम 10 ओवर में 42 रन बनाकर आउट हो गई बरबीघा की ओर से आर्यन अमन 17 पर 6 तथा लक्ष्मण राजा 9 रन देकर चार विकेट चटकाए ।

बरबीघा के आर्यन अमन को मैन ऑफ द मैच घर सलूशन के तरफ से दिया गया एवं पराजित टीम के रोहित को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया अंपायरिंग का कार्य मिथिलेश कुमार एवं मयंक ने किया। मैच आजाद ग्राउंड चवाड़ा में खेला गया।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment