Loading Now
×

श्यामल सिन्हा U16 वनडे ट्रॉफी : शिवम सम्राट के शानदार शतक से वैशाली ने पटना को 7 विकेट से हराया।

सोनपुर : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित श्यामल सिन्हा U16 वन डे ट्रॉफी टूर्नामेंट के तहत आज खेले गए मुकाबलों में पटना बनाम वैशाली (रेलवे स्टेडियम सोनपुर) मैच में वैशाली ने 7 विकेट से जीत दर्ज की।

पटना ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 43.5 ओवर में 10 विकेट पर 196 रन बनाया। बल्लेबाजी में अगस्त्य कुमार ने 66 रनों की पारी खेली तथा तपिश कुमार ने 25 रन बनाया एवं विराट और युवराज ने क्रमशः 21-21 रनों की पारी खेली।वैशाली के गेंदबाजी में शिवम सम्राट ने तीन विकेट चटकाए तथा अंशुमन और धर्मपाल को 2-2 विकेट मिला एवं विशाल राज को 1 विकेट।

IMG-20260324-WA0012 श्यामल सिन्हा U16 वनडे ट्रॉफी : शिवम सम्राट के शानदार शतक से वैशाली ने पटना को 7 विकेट से हराया।

वैशाली ने 37 ओवर में 3 विकेट पर 198 रन बनाया। बल्लेबाजी में शिवम सम्राट ने 115 गेंद में 21 चौके लगाकर 116 रनों की पारी खेली। विशाल राज ने नाबाद 38 रन बनाया एवं तेजस्वी और अंशुमान ने 15- 15 रनों की पारी खेली।पटना की गेन्दबाजी में कप्तान तपिश कुमार ने दो विकेट चटकाए तथा केशव कुमार को एक विकेट मिला।

1776133001946 श्यामल सिन्हा U16 वनडे ट्रॉफी : शिवम सम्राट के शानदार शतक से वैशाली ने पटना को 7 विकेट से हराया।

 

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment